कैथल में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरा था मजदूर, 20 दिन बाद मौत
कैथल में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरने के 20 दिन बाद एक मजदूर हरदीप की मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें
-1794422564286_m.webp)
मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
कैथल में निर्माणाधीन मकान में मजदूर हरदीप की मौत।
सीढ़ियों से गिरने के बाद रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट।
परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, कैथल। निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां करीब 20 दिन तक उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे कैथल ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका भाई करीब एक महीने पहले निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। दस दिन के करीब वहां काम किया। इसके बाद उनके पास सूचना आई कि वहां काम करते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण उसका भाई नीचे गिर गया।
हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी टूट गई। कुलदीप का आरोप है कि मकान में काम करवाने वाले ठेकेदार ने उसके भाई को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। यदि उसे समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उसने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुलदीप के अनुसार, हादसे के बाद हरदीप को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे।
वहां करीब 20 दिन तक उसका उपचार चला, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो परिजन उसे वापस कैथल ले आए। यहां उसकी मौत हो गई। हरदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। शहर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।