विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और 3 घायल

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:40 PM (IST)

कैथल के कलायत में गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवारों और दो अन्य युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक साहिल की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

गलत दिशा से आ रही कार ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर। सांकेतिक तस्वीर

गलत दिशा से आ रही कार ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गलत दिशा से आई कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी

  2. कैलरम निवासी साहिल की हादसे में दुखद मौत हो गई

  3. तीन अन्य युवक नवीन और एबन गंभीर रूप से घायल

जागरण संवाददाता, कैथल। एक कार चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव कैलरम निवासी साहिल (21) पुत्र धर्मेंद्र की रूप में हुई है। गांव कैलरम निवासी साहिल पुत्र बलवंत की शिकायत पर कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को वह अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक पर गांव से नरवाना की तरफ जा रहा था। मटौर कलायत कट के पास एक गाड़ी चालक ने गलत दिशा से आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उनकी बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने वहां खड़े दो अन्य युवकों नवीन और एबन को भी टक्कर मार दी थी। चारों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।

कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मृतक साहिल इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

कलायत थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।