विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कैथल में सड़क हादसा: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, पूर्व MLA के दो पड़पोतों समेत 3 की मौत

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:40 AM (IST)

हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कैथल में कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत

  2. पूर्व विधायक भगत राम वाल्मीकि के पड़पोते शामिल थे

  3. तेज रफ्तार के कारण हुआ यह दर्दनाक हादसा

जागरण संवाददाता, कैथल। आज सुबह करनाल रोड पर गांव नरड़ के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खुराना रोड नानकपुरी कालोनी निवासी 29 वर्षीय अभिषेक, 27 वर्षीय रक्षत और 35 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। मृतकों में अभिषेक और रक्षत पुत्र अशोक कुमार दोनों सगे भाई हैं।

गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

तीनों आई-20 गाड़ी में सवार होकर करनाल से कैथल की तरफ आ रहे थे। नरड़ के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के पास खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी की स्पीड थी बहुत तेज

सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों के शव गाड़ी से निकाले। तितरम थाना पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वहीं हादसे का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

बता दें के दोनों मृतक सगे भाई अभिषेक व रक्षक पूर्व विधायक भगत राम वाल्मीकि के पौत्र थे। गांव बाता निवासी भगत राम वाल्मीकि कलायत विधानसभा सीट पर कांग्रेस से वर्ष 1968 में पहली व 1972 में दूसरी बार विधायक बने थे। तीनों युवकों की मौत से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के चरखी दादरी में 1.30 करोड़ रुपये से बनेंगी 15 नई गलियां, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा