विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर युवक से 6.02 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM (IST)

कैथल में एक सीसीटीवी कारोबारी मुकेश के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर 6.02 लाख रुपये निकाल लिए।

नेट बैंकिंग एक्सेस कर कैथल के कारोबारी से 6 लाख की ठगी।

नेट बैंकिंग एक्सेस कर कैथल के कारोबारी से 6 लाख की ठगी।

HighLights

  1. कैथल के कारोबारी मुकेश के खातों से 6.02 लाख रुपये की ठगी

  2. साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर पैसे निकाले

  3. मोबाइल फॉर्मेट कर सभी ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी डिलीट किए

जागरण संवाददाता, कैथल। साइबर ठगों ने ढांड रोड निवासी एक सीसीटीवी कारोबारी के दो बैंक खातों से छह लाख दो हजार 59 रुपये निकाल लिए।

बैंक में जाकर खाते चेक करवाने पर पता चला कि अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह ठगी युवक के नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर की गई है। ढांड रोड निवासी मुकेश की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। उसके केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में खाते हैं। दोनों खातों से 30 सितंबर से आठ अक्टूबर 2026 के बीच कुल छह लाख दो हजार 59 रुपये कट गए।

उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके खातों से पैसे कैसे निकाले गए। सात अक्टूबर को उसे दोनों बैंक खातों से कुछ भुगतान करने थे, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई। इसके बाद वह बैंक पहुंचा और खातों की जांच करवाई।

इस दौरान पता चला कि उसके खातों से रुपये अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद उसने दोनों बैंक खाते बंद करवा दिए। बैंक खातों से रकम निकलने के बाद उसका मोबाइल अपने आप फार्मेट हो गया।

साइबर ठगों ने फोन का पूरा डाटा भी डिलीट कर दिया, जिससे उसके पास ट्रांजेक्शन से संबंधित कोई रिकार्ड नहीं बचा। उसे आशंका है कि साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग का एक्सेस हासिल कर यूपीआई के माध्यम से उसके खातों से पैसे निकाले हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई नरेश को सौंप दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।