विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:46 PM (IST)

कैथल के गांव साकरा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सतबीर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बाला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कैथल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

कैथल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कैथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

  2. मृतक की पत्नी बाला देवी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. दीपावली के दिन हुई दुर्घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव साकरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ढांड थाना पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतक की पहचान गांव रसीना निवासी करीब 57 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी बाला देवी के साथ देर शाम बाइक पर गांव कौल से रसीना जा रहा था। जब वे गांव साकरा के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ढांड थाना पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। सतबीर गांव जांबा के सरकारी स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था।

उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। दीपावली के दिन स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। ढांड थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।