योग प्रतियोगिता में छाए कैथल व पूंडरी के प्रतिभागी
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने किया। जिले भर के विभिन्न स्कूलों से करीब 290 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने किया। जिले भर के विभिन्न स्कूलों से करीब 290 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों से विभिन्न प्रकार के योग करवा कर देखे गए। विजेता रहने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। गिल ने बताया कि योग पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है। योग भारतीय संस्कृति की देन है। सभी को योग अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर कोच डॉ. राजेश कुमार, कोच गुरमीत सिंह, कोच प्रशांत राय, कोच जोगिद्र सिंह, कोच चेतन, अंजू आर्य, नरेश, मनोज, संदीप, कुलदीप, राहुल, कोमल मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों की 08 से 12 आयु वर्ग में हर्षिता पूंडरी ने पहला, दिविजा सैनी कैथल ने दूसरा व सेरिन पूंडरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 से 15 आयु वर्ग में सालोनी गिल कैथल ने पहला, अनन्या कैथल ने दूसरा, दीपिका पूंडरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 से 19 आयु वर्ग में अंजलि पूंडरी ने पहला, कोमल कैथल ने दूसरा, साक्षी पूंडरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 से 25 आयु वर्ग में ज्योति कैथल ने पहलाव शबनम कैथल ने दूसरा व वंशिका कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 08 से 12 आयु वर्ग में दीक्षित पूंडरी ने पहला, हिमांशु कैथल ने दूसरा व वंश कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 से 15 आयु वर्ग में अभिषेक पूंडरी ने पहला, सागर पूंडरी ने दूसरा व आकाश कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 से 19 आयु वर्ग में शिवम राज पूंडरी ने पहला, तेजवीर पूंडरी ने दूसरा व रजत पूंडरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 से 25 आयु वर्ग में महाबीर कैथल ने पहला, रवि कैथल ने दूसरा व रोहित कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।