कबड्डी खिलाड़ी रवि दयोरा ने जीता फोर्ड ट्रैक्टर
सुनील जांगड़ा, कैथल : गांव दयोरा के कबड्डी खिलाड़ी गांव दयोरा के कबड्डी खिलाड़ी रवि ने चंडीगढ़ में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहकर फोर्ड ट्रैक्टर अपने नाम किया। ट्रैक्टर जीतकर लौटे खिलाड़ी का गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चंडीगढ़ में एक पखवाड़ा पहले आयोजित हुई प्रतियोगिता में रवि ने बेस्ट रेडर रहकर यह खिताब अपने नाम किया।
सुनील जांगड़ा, कैथल : गांव दयोरा के कबड्डी खिलाड़ी रवि ने चंडीगढ़ में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहकर फोर्ड ट्रैक्टर अपने नाम किया। ट्रैक्टर जीतकर लौटे खिलाड़ी का गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चंडीगढ़ में एक पखवाड़ा पहले आयोजित हुई प्रतियोगिता में रवि ने बेस्ट रेडर रहकर यह खिताब अपने नाम किया। रवि दो महीने पहले भी गांव सानेवाल से फोर्ड ट्रैक्टर जीतकर ला चुका है। हरियाणा में कबड्डी के खेल को विशेष महत्व दिया जाता है। देश में कहीं भी कबड्डी प्रतियोगिता हो गांव दयोरा का छोरा रवि अपनी छाप छोड़ कर आता है।
20 वर्षीय रवि करीब आठ सालों से कबड्डी खेल रहा है। बेस्ट रेडर के तौर पर मैदान में उसको पकड़ने के लिए कैचर जी तोड़ प्रयास करते हैं और लगभग नाकाम ही रहते हैं। पिता रामकुमार खेती बाड़ी का काम करते हैं और अपने परिवार का पालन करते हैं। परिवार में रवि सहित चार भाई बहन हैं। रवि ने बताया कि स्कूल के समय से ही वह कबड्डी खेल रहा है। गांव के सीनियर खिलाड़ियों को कबड्डी खेलता देख उसके मन में भी खेल के प्रति रुचि पैदा हुई। धीरे-धीरे गांव की टीम में कबड्डी खेलना शुरू किया और देखते ही देखते बेस्ट रेडर बन गया। रवि गांव में ही कबड्डी की तैयारी करता है और टीम का स्टार प्लेयर है। उसे कोच जयकरण और बालकिशन ने खेल का तरीका सिखाया।
बॉक्स
इस प्रकार रहा अब तक का सफर :
रवि ने पहली बार चंडीगढ़ में 2015 में आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहकर बाइक जीती। 2016 में पहली बार मलेशिया खेलने के लिए गया, जिसमें बेस्ट रेडर रहकर नकद राशि जीती। 2016 में ही गांव बलबेहड़ा में बेस्ट रेडर रहकर बाइक जीती। तीन महीने पहले ही पंजाब के ककराला में आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहकर बुलेट अपने नाम की। दो महीने पहले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के गांव सानेवाल में आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रहकर फोर्ड ट्रैक्टर अपने नाम किया। दस दिन पहले चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में भी रवि ने फोर्ड ट्रैक्टर अपने नाम किया। अगले महीने ही रवि आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में अपने खेल का प्रदर्शन करेगा।
बॉक्स
छोटा भाई अमन भी
कबड्डी खिलाड़ी :
रवि का छोटा भाई अमन भी कबड्डी का खिलाड़ी है। फिलहाल वह वेट कैटेगिरी में खेलता है। अमन का सपना है कि ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में वह एक दिन अपने बड़े भाई रवि की कैच मारे। बड़ा भाई जोनी दोनों खिलाड़ियों की देखभाल करता है और हर कदम पर उनके साथ रहता है।