Move to Jagran APP

जूस पिलाकर समाप्त करवाई रोडवेज कर्मियों की हड़ताल

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारी 720 निजी परमिट देने के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे थे। रोडवेज यूनियन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जूस पिलाकर हड़ताल का समापन करवाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:45 AM (IST)
जूस पिलाकर समाप्त करवाई  रोडवेज कर्मियों की हड़ताल
जूस पिलाकर समाप्त करवाई रोडवेज कर्मियों की हड़ताल

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारी 720 निजी परमिट देने के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे थे। रोडवेज यूनियन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जूस पिलाकर हड़ताल का समापन करवाया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर ¨सह व राजकुमार नेपेवाला ने संयुक्त रूप से की व संचालन महासंघ के जिला महासचिव बलवान कुंडू ने किया। रोडवेज यूनियन के प्रांतीय महासचिव पहल ¨सह तंवर, अध्यापक संघ के नेता जय प्रकाश शास्त्री व कर्मचारी महासंघ के जिला उप प्रधान कर्मचंद मलिक ने कहा कि समिति 720 परमिटों को लेकर समय से संघर्ष कर रही है। सरकार जान बूझकर विभाग को खत्म करने का प्रयास कर रही है। वे किसी भी कीमत पर परमिट लागू नहीं होने देंगे।

बॉक्स :

भूख हड़ताल पर रहे ये कर्मचारी

भूख हड़ताल पर महावीर ¨सह, प्रवीण कुमार, सतनाम ¨सह, सुशील कुमार, सतीश, जसबीर ¨सह, राजकुमार नेपेवाला, रमेश कुमार, रणबीर बालू व विजेंद्र ¨सह बैठे। कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल के समापन पर सरकार को चेतावनी दी की अगर सरकार कर्मचारियों को उत्पीड़न करने की कोशिश करेगी तो इसके विरोध में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर कृष्ण किछाना, रामफल शिमला, बलकार ¨सह, सुरेश मराठा, नन्हा राम, सुरजीत ¨सह व सुखदेव ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.