जूडो खिलाड़ी ज्योति ने जीता कांस्य पदक
महाराष्ट्र के पुणे में खेलो इंडिया यूथ गेम जूडो 2019 प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी ज्योति निवासी सौंगल ने 44 किलो ग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : महाराष्ट्र के पुणे में खेलो इंडिया यूथ गेम जूडो 2019 प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी ज्योति निवासी सौंगल ने 44 किलो ग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर कैथल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
ज्योति गांव सौंगल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे जिला खेल विभाग के जूडो सेंटर में अभ्यास करती है। यह जानकारी जूडो कोच चेतन शर्मा ने दी। गांव के सरपंच राजेश कुमार व स्कूल के ¨प्रसिपल सुरेश ने खिलाड़ी के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला जूडो संघ व जिला खेल अधिकारी सत¨वद्र गिल ने बधाई दी है। डीएसपी रामकुमार ने भी खिलाड़ी ज्योति की जीत पर खुशी व्यक्त की। खिलाड़ी से मिलकर उसका हौसला बढ़ाया और आगे गोल्ड जीतने के लिए प्रेरित किया। कोच चेतन ने बताया कि ज्योति पहले भी कई बार मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। खिलाड़ी सुबह-शाम पांच घंटे जूडो का अभ्यास करती है। अभ्यास के कारण ही वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाई है।