Move to Jagran APP

जजपा का खुला खाता, गुहला सीट पर जीते ईश्वर सिंह

विधानसभा गुहला से नौ बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उ्म्मीदवार पूर्व सीपीएस दिल्लूराम को हराकर जजपा उम्मीदवार ईश्वर सिंह ने जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:24 AM (IST)
जजपा का खुला खाता, गुहला  सीट पर जीते ईश्वर सिंह
जजपा का खुला खाता, गुहला सीट पर जीते ईश्वर सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा गुहला से नौ बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीपीएस दिल्लूराम को हराकर जजपा उम्मीदवार ईश्वर सिंह ने जीत हासिल की।

loksabha election banner

ईश्वर सिंह कांग्रेस की टिकट पर दावेदार थे, लेकिन टिकट की घोषणा से पहले ही टिकट नहीं मिलने का अनुमान लगाते हुए जजपा में शामिल हो और टिकट ले आए। इस सीट से ईश्वर सिंह दूसरी बार विधायक बने हैं। गुहला में 2014 में भाजपा की टिकट पर कुलवंत बाजीगर विधायक बने थे, लेकिन भाजपा की इस बार उनका टिकट काटते हुए जिला परिषद सदस्य रवि तारांवली को दे दिया था, लेकिन वे यहां कमल खिलाने में असफल रहे। भाजपा यहां चौथे नंबर पर पिछड़ गई।

नौ माह पहले बनी जजपा पार्टी ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया। जजपा से ईश्वर सिंह ने 36204 वोट हासिल किए और कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लूराम को 4450 वोटों से हराया। हालांकि गुहला क्षेत्र शुरू से ही इनेलो का गढ़ रहा है।

2014 में कुलवंत बाजीगर ने इनेलो के गढ़ को तोड़ा था और कमल खिलाने का काम किया था। अब इनेलो का ज्यादातर वोट बैंक जजपा में चला गया है। इसका फायदा उठाते हुए ईश्वर सिंह ने गुहला की सीट जजपा के नाम कर दी।

भाजपा की टिकट रवि तारांवली को मिलने के बाद आजाद प्रत्याशी देवेंद्र हंस ने भाजपा के आंकड़े पूरी तरह से खराब कर दिए थे। इसी बात का फायदा ईश्वर सिंह को हुआ और जीत हासिल करने में सफल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.