किसान अध्यादेशों पर राजनीति कर रहा विपक्ष : प्रो.रणधीर
इनसो के प्रदेश प्रभारी व जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो.रणधीर सिंह ने कहा कि किसान अध्यादेशों पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। यह तीनों अध्यादेश पूरी तरह से किसान हित में हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल: इनसो के प्रदेश प्रभारी व जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो.रणधीर सिंह ने कहा कि किसान अध्यादेशों पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। यह तीनों अध्यादेश पूरी तरह से किसान हित में हैं। रणधीर सिंह मंगलवार को कैथल में इनसो कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के मसीहा साबित हुए हैं। किसानों के लिए सरकार नया अध्यादेश लाई है, लेकिन विपक्ष अध्यादेशों के बारे में किसानों को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जजपा में अजय चौटाला को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल को भी मजबूती मिली है। किसी भी पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ता होते हैं, जिसके बलबूते कोई भी पार्टी सत्ता हासिल कर सकती है। इस मौके पर इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, दर्पण मित्तल, कुलदीप शर्मा, कृष्ण राणा उपस्थित रहे।