Move to Jagran APP

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ है चुनावी माहौल: दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता एवं निर्वतमान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में अनुमान है कि भाजपा सारी की सारी सीटें खो रही है। चौटाला बृहस्पतिवार को आरकेएम फार्म में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार शून्य हो चुका है जिसके कारण कांग्रेस में घबराहट का माहौल है और उनकी संभावित प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:45 AM (IST)
प्रदेश में भाजपा के खिलाफ है चुनावी माहौल: दुष्यंत चौटाला
प्रदेश में भाजपा के खिलाफ है चुनावी माहौल: दुष्यंत चौटाला

जागरण संवाददाता, कैथल : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता एवं निर्वतमान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में अनुमान है कि भाजपा सारी की सारी सीटें खो रही है। चौटाला बृहस्पतिवार को आरकेएम फार्म में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार शून्य हो चुका है, जिसके कारण कांग्रेस में घबराहट का माहौल है और उनकी संभावित प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव में मात्र 30 दिन का समय है। पार्टी का उम्मीदवार आपके बीच में से ही होगा, लेकिन उम्मीदवार से ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लोग संगठित होकर कितनी मेहनत कर सकते है। आज चाहे पार्टी का सदस्यता अभियान हो या एक बूथ पर 10 यूथ का अभियान की सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। जजपा को 100-200 छोरों का टोली बताने वालों को दूसरी पार्टी के सामने गिड़गिड़ाना पर रहा है। ये स्पष्ट दर्शाता है की आज जन भावना आपके साथ है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज पार्टी के प्रचार में सबसे अहम रोल सोशल मीडिया का है इसलिए आप सभी से अनुरोध है की सोशल मीडिया पर ऐसा प्रचार करे की 100-200 छोरों का टोली कहने वालों को भी पता लगे की युवा ताकत क्या होती है।

आज भाजपा की ये हालत है कि उनको लोकसभा में कुरुक्षेत्र से बाहारी उम्मीदवार लाना पड़ा। भाजपा का इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। काला धन लाने की बात कहकर लोगो को लाइन में लगा दिया, 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया लेकिन युवाओ को न तो रोजगार मिला न रोजगार भत्ता।

इस मौके पर डीडी शर्मा, अशोक बंसल, रणदीप कौल, हरदीप पाडला, रामफल मलिक खुराना, बलवान कोटड़ा, धर्मपाल छौत, चंद्रभान दयौरा, बलराज नौच व मांगे राम ढुल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.