Move to Jagran APP

गिद्दा की प्रस्तुति देकर जेसीआइ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

फोटो संख्या : 30, 31 जासं, कैथल : जेसीआइ कैथल सेंट्रल ने जिमखाना क्लब में लोहड़ी एवं मकर स

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 08:02 PM (IST)
गिद्दा की प्रस्तुति देकर जेसीआइ  ने मनाया मकर संक्रांति पर्व
गिद्दा की प्रस्तुति देकर जेसीआइ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

फोटो संख्या : 30, 31

loksabha election banner

जासं, कैथल : जेसीआइ कैथल सेंट्रल ने जिमखाना क्लब में लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। अलाव जलाकर पूजा अर्चना की गई व भाईचारे का प्रतीक लोहड़ी पर्व पर गिद्दा प्रस्तुत कर त्योहार का आनंद लिया। मुख्यातिथि के रूप में जोन प्रधान अंकुश गुप्ता व जोन वाइस प्रेजिडेंट अखिल गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधान अंकुश किठानिया ने पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम निदेशक सचिन मित्तल ने बताया कि भारत की संस्कृति त्योहारों और पर्वों की संस्कृति है।

इस मौके पर अमित गर्ग, भारत कंसल, सुषम कपूर, रोहित सरदाना, गौरव मित्तल, गिरीश गर्ग, दीपक बंसल, दीपक जैन, दीपक मित्तल, धीरज गुप्ता, गौतम अग्रवाल मौजूद थे। मकर संक्रांति पर 18 स्थानों

पर किया गीता यज्ञ

फोटो संख्या : 30

जांस, कैथल : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जियो गीता परिवार द्वारा महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से मकर संक्रांति के अवसर पर 18 मंदिरों व गोशालाओं में एक साथ गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। सेवा समिति के प्रधान सुजीत कपूर व जियो गीता के मुख्य संयोजक अधिवक्ता दिनेश पाठक ने बताया कि हमारा गौरव ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता है। गीता में 18 अध्याय हैं। महाभारत युद्ध में धर्म के पक्षधर पांडवों को विजय भी 18 दिन के युद्ध के पश्चात मिली थी। इस मौके पर सुषम कपूर, रेनू चावला, इंद्रजीत सरदाना मौजूद थे।

भाविप ने मनाया मकर

सक्रांति का पर्व

फोटो संख्या : 31

संस, पूंडरी : मकर संक्रांति के मौके पर भारत विकास परिषद की पूंडरी शाखा द्वारा चौधरी ईश्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रधान प्रभात गोयल की ने व मंच संचालन नीतिका चुग के द्वारा किया गया। अशोक गुर्जर ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक अशोक गर्ग व दीपक नंदराजोग रहे। इस मौके पर नपा प्रधान महावीर ¨सह, सतपाल चुग, संदीप गर्ग, सुभाष हजवाना, देवेंद्र सैनी, सुधीर वालिया, मुकेश चौहान, राकेश अग्रवाल, हर्ष सेठी, प्रवीण मितल मौजूद थे।

लोहड़ी एवं मकर संक्रांति

की शुभकामनाएं दी

जासं, कैथल : अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ने लोहड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने की। समारोह के दौरान उपस्थित युवाओं ने सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। सचिव वेद प्रकाश ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार सद्भावना का त्योहार है। इस मौके पर केशव गोयल, प्रथम ¨सगला, रजत ¨सगला, रजत गर्ग, अजय गर्ग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.