Move to Jagran APP

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी जजपा : निशान सिंह

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा की सत्ता में भागीदारी के बाद अब जजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी की रणनीति व उसका स्वरूप क्या होगा यह बात दिल्ली में बैठक करके ही तय की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:55 AM (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी जजपा : निशान सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी जजपा : निशान सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल: जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा की सत्ता में भागीदारी के बाद अब जजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी की रणनीति व उसका स्वरूप क्या होगा यह बात दिल्ली में बैठक करके ही तय की जाएगी। निशान सिंह बुधवार को यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। निशान सिंह ने कहा कि सरकार में जजपा की भागीदारी

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की साफ छवि व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। निशान सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक मुख्य उद्देश्य उनसे मिलना व सदस्यता अभियान की जानकारी लेना है। एक सवाल के जवाब ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अनिल विज में कोई विवाद नहीं है। पूर्व विधायक जयप्रकाश द्वारा दिए बयान पर निशान सिंह ने कहा कि किसी भी आदमी की भाषा व बयान उसकी सोच को दर्शाता है, लेकिन आज की राजनीति में जब लोगों में शिक्षा बढ़ी है तो ऐसे राजनेताओं को भी अपनी छोटी सोच से बाहर निकलना चाहिए। मध्यावधि चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बयान पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वो विपक्षी पार्टी के नेता है व उनको अपने विचार रखने का अधिकार है, लेकिन गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा

करेगी। सिंह ने कहा की पार्टी ने जितने भी वादे किए थे, उनको पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। किसी भी पार्टी की जान उसका संगठन होता है व संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रह है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश करें। इस मौके पर जिला प्रधान रणदीप कौल, हलका प्रधान चंद्रभान दयोरा, प्रवक्ता हरदीप पाडला, अशोक बंसल, मास्टर प्रेम ग्योंग, मांगे राम ढुल,

बलवान कोटड़ा, बलराज नरड़, जयप्रकाश बलबेहड़ा, धर्मपाल छौत, शुभम गुप्ता, वीरेंद्र ढांडा, जयवीर ढांडा, रीना खेड़ी, चांदनी मलिक, सुरेंद्र वाल्मीकि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.