जननायक जनता पार्टी व्यापारी हित की नीतियां बनाएगी : सुरेश मित्तल
जननायक जनता पार्टी के व्यापार सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक शनिवार को नई अनाज मंडी में हुई। कहा कि जजपा पार्टी की सरकार आने पर व्यापारियों के हितों के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। आज प्रदेश का व्यापारी सरकार की व्यापार-विरोधी नीतियों व अफसरशाही से बहुत दुखी है।
जागरण संवाददाता, कैथल : जननायक जनता पार्टी के व्यापार सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक शनिवार को नई अनाज मंडी में हुई। कहा कि जजपा पार्टी की सरकार आने पर व्यापारियों के हितों के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। आज प्रदेश का व्यापारी सरकार की व्यापार-विरोधी नीतियों व अफसरशाही से बहुत दुखी है। भाजपा पार्टी ने सत्ता मे आने से पहले जो भी वायदे किए थे, सत्ता मे आने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। कहा कि नोटबंदी ने पहले ही सारे व्यापार की कमर तोड़ केर रख दी थी उसके बाद आयकर रिटर्न मे बदलाव लाकर व जीएसटी लगाकर व्यापार को बिल्कुल ही बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। आज प्रदेश का व्यापारी भाजपा की नीतियों से दुखी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, विनोद सिगला, अशोक बंसल, सत्यनारायण मित्तल, संजय मित्तल, प्रदीप कवात्रा, धर्मवीर गर्ग, सुरेंदर गर्ग, रामु सेठ, चंदरभान दयौरा, दर्पण मित्तल, शुभम मित्तल, रमेश कवात्रा, बलराज नौच, जसमेर ढांडा, राजेश राणा, विक्रम म्यौली मौजूद थे।