गली में जमा सीवर का पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन
गेट स्थित अंबकेश्वर कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गलियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।
जागरण संवाददाता, कैथल : प्रताप गेट स्थित अंबकेश्वर कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गलियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। चाहत लोट, विक्की, काका, करण, संजीव ने बताया कि कई महीनों से गली में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या चल रही है। एक सप्ताह पहले गली के लोग विभाग के अधिकारियों से मिले थे और समस्या का समाधान करने की मांग रखी थी। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। गली से आने जाने के लिए गंदे पानी से होकर ही जाना पड़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सीवरेज की सफाई न होने से यह परेशानी हो रही है। कई बार तो गंदा पानी घरों में भी चला जाता है। वाहन चालक भी कई बार गिर कर चोटिल हो चुके हैं। उनकी जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप