Move to Jagran APP

खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए हम फहराएंगे घरों में तिरंगा

टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलिपिक की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार से ओलिपिक खेल शुरू हो जाएंगे। इस बार भी पूरे देश में सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा से ही हिस्सा ले रहे है। हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 06:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 06:42 AM (IST)
खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए हम फहराएंगे घरों में तिरंगा
खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए हम फहराएंगे घरों में तिरंगा

जागरण संवाददाता, कैथल : टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलिपिक की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार से ओलिपिक खेल शुरू हो जाएंगे। इस बार भी पूरे देश में सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा से ही हिस्सा ले रहे है। हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इसको लेकर अन्य खिलाड़ियों, भीम अवार्डी, धर्म गुरु और संत व राजनेताओं को भी खिलाड़ियों से सबसे अधिक उम्मीद है। इन लोगों ने भी खिलाड़ियों में सम्मान में घरों में तिरंगा फहराने की बात कही है।

loksabha election banner

हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। इस बार टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलिपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस बात की पूरी उम्मीद है। इसलिए वह खिलाड़ियों के सम्मान में अपने घर की छत पर तिरंगा लहराएंगी।

कमलेश ढांडा, राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग।

भाजपा की सरकार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ईनाम की घोषणा इस बार की है। प्रदेश के खिलाड़ी हर खेल में और हर प्रतिस्पर्धा में हमेशा अव्वल रहते हैं। ऐसे में और मेडलों की और अधिक उम्मीद इन खिलाड़ियों से बढ़ जाती है। इसलिए मैं इन खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए घर की छत पर तिरंगा फहराउंगा।

अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष, भाजपा कैथल।

पिछले लंबे समय से प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। यही कारण है कि अब राष्ट्रमंडल और इंटरनेशनल खेलों में महिलाएं आगे आ रही है। टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलिपिक में भी महिला खिलाड़ियों से मेडलों की काफी उम्मीद है। इसलिए वह इन खिलाड़ियों में सम्मान में अपने घर की छत पर तिरंगा फहराएंगी।

-ज्योति सैनी, डायरेक्टर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।

टोक्यो में मेडल हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। खिलाड़ी पदक के लिए पसीना बहा रहे हैं। जिसका नतीजा जल्द ही टोक्यो में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में मिलेगा। इसलिए मैं अपने शिष्यों के साथ टोक्यो के ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा फहराउंगा।

राजेश कुमार, हैंडबाल कोच, कैथल।

ओलिपिक में देश के सभी खिलाड़ी हमारे तिरंगे झंडे की शान को जरूर बढ़ाएंगे। ऐसा खिलाड़ियों के प्रति विश्वास है। हमारा भारत जिस प्रकार से सभ्यता और संस्कृति में आगे रहा है। उसी प्रकार से पिछले लंबे समय से खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे है। इसलिए वह उस दिन मंदिर में तिरंगा झंडा फहराएंगे।

महंत राघवदास शास्त्री, प्राचीन हनुमान मंदिर, कैथल।

टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। ऐसी मेरी आशा है। खिलाड़ियों का भी लगातार सम्मान करेंगे और उनका हौसला बढ़ाते हुए वह अपने अनुयायियों के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगे।

महंत रमनपुरी, माता गेट मंदिर, कैथल।

हरियाणा के पहलवान हमेशा ही देश का नाम रोशन करते आए हैं। इस बार भी टोक्यो में आयोजित हो ओलिपिक में पहलवान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से धाक जमाएंगे। हमारे पहलवान मेडल जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसलिए वह इन पहलवानों के सम्मान में अपने घर में तिरंगा झंडा फहराएंगे।

-कृष्ण सैनी पहलवान, संचालक, जय हनुमान अखाड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.