महिला थाना परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
महिला थाना में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत थाना प्रबंधक सबइंस्पेक्टर रेखा की टीम ने श्रावण मास के पहले दिन पौधारोपण किया। उन्होंने संदेश दिया कि पौधे लगाओ छाया व फल पाओ जीवन बचाओ।
जागरण संवाददाता, कैथल :
महिला थाना में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत थाना प्रबंधक सबइंस्पेक्टर रेखा की टीम ने श्रावण मास के पहले दिन पौधारोपण किया। उन्होंने संदेश दिया कि पौधे लगाओ, छाया व फल पाओ, जीवन बचाओ। स्वच्छ पर्यावरण के बिना जीवन अधूरा है, जिसके लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में ना सिर्फ पौधारोपण करें, बल्कि उनकी समुचित देखभाल भी करने के लिए आगे आएं। इंचार्ज रेखा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए आगे आना होगा। घर में कोई उत्सव हो तो उस पर एक पौधा जरूरी लगाएं। पीआरओ ने बताया कार्यक्रम में प्रोटेक्शन ऑफिसर सुनीता देवी व उनके स्टाफ सदस्य, एसआइ सुखबीर, एएसआइ धनपती, एएसआइ मनीता देवी, एएसआइ एचसी सुदेश, मीना, एमएचसी उषा देवी, रिटायर्ड एसआइ मांगे राम मौजूद थे।