रस्साकशी में आईजैक न्यूटन सदन की टीम रही प्रथम
गोल्ड लाइफ स्कूल राजौंद में खेल कूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी सेक रेस सहित कई खेल प्रतिस्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
संस, राजौंद : गोल्ड लाइफ स्कूल राजौंद में खेल कूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी, सेक रेस सहित कई खेल प्रतिस्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक यशपाल राणा ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अच्छा खेल खेलना चाहिए। खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है इसलिए खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है। स्कूल की ओर से भी इस प्रकार के खेलों का आयोजन समय समय पर किया जाएगा। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में आईजैक न्यूटन सदन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अल्बर्ट आइनस्टीन सदन की टीम द्वितीय रही। इसी तरह सेक रेस प्रतियोगिता में गेलीलियो की टीम ने प्रथम प्राप्त किया। जबकि स्टीफन हाफकिग्स की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर एमडी जितेंद्र राणा, बजिद्र राणा, पंकज कुमार, शिव कुमार, कुलदीप सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।