सीनियर स्टेट जूडो स्पर्धा में शुभम ने ब्रांज तो आशा ने जीत रजत पदक
सीनियर हरियाणा स्टेट जूडो चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर को बहादुरगढ़ के गांव सादा में हुई थी। लड़कों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी शुभम गौतम ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : सीनियर हरियाणा स्टेट जूडो चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर को बहादुरगढ़ के गांव सादा में हुई थी। लड़कों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी शुभम गौतम ने ब्रांज मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 22 लड़कों ने भाग लिया था। लड़कियों की 63 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी आशा सैनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में कुल 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दोनों विजेता खिलाड़ियों का कैथल पहुंचने पर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच राजेश चाटर, कोच हिमांशु शर्मा, कोच संदीप कुमार, कोच चेतन, कोच योगेंद्र को दिया है।
कोच संदीप ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पहले भी कई बार जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं और खेल पर पूरा समय देते हैं।