राहगीरी में छोटे बच्चों ने मचाया धमाल
जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से राहगीरी कार्यक्रम चंदाना गेट स्थित महाराजा शूरसैनी प्रतिमा स्थल के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्ति पर्यावरण संरक्षण योगा संगीत के बारे में जागरूक किया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से राहगीरी कार्यक्रम चंदाना गेट स्थित महाराजा शूरसैनी प्रतिमा स्थल के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, योगा, संगीत के बारे में जागरूक किया गया। डीएसपी कृष्ण कुमार, कुलवंत सिंह, विनोद शंकर व कुलभूषण ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्ड के पार्षद एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में एलआर हुंडई, यस बैंक, लव, दिनेश, अनूप व करण डांस अकादमी ने अपना सहयोग दिया। छोटे बच्चों ने राहगीरी के मंच पर जमकर धमाल मचाया।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने गीतों के माध्यम से हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि राहगीरी शहर के लोगों का अपना कार्यक्रम है। लोग मानसिक तनाव को खत्म करने के लिए कार्यक्रम में भाग लेते हैं। छोटे बच्चों व दूसरे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया जाता है।
नाटिका के माध्यम से दिया
जल संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में प्रयास थियेटर ग्रुप की ओर से जल संरक्षण को लेकर नाटिका प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक किया। पुलिस विभाग व सड़क सुरक्षा संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी दी गई। जीवन रक्षक दल सहित पतंजलि योग पीठ की ओर से लोगों को 21 जून को होने वाले योग दिवस से जुड़ने के लिए कहा गया। वहीं पुलिस कर्मचारी सुनील संधू ने भी कार्यक्रम में आए हुए लोगों को 200 पौधे वितरित किए। लोगों को फल व छायादार पौधे बांटे। सुनील ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
कार्यक्रम में इन्होंने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में सुपार्श्व जैन स्कूल की किरण का हरियाणवी डांस, देव गाबा का नृत्य, पलक व स्नेहा का नृत्य, अनूप डांस अकादमी का ग्रुप डांस, विभूति, राजश्री, दिव्या व गतिका का नृत्य, अंशुल व प्रथम का नृत्य सहित लव डांस अकादमी से मिष्ठी, लिसा व आरजू सहित अंजु का एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रयास अकादमी के महिपाल पठानिया के निर्देशन में तैयार जल संरक्षण पर नाटिका के साथ-साथ लोकगायक बहादुर सैनी की पौराणिक नगर कैथल की जड़ों से जोड़ने वाली प्रस्तुति राहगीरी का मुख्य आकर्षण रही।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर पार्षद मोहन शर्मा, गोपाल सैनी, महेंद्र खन्ना, जैन स्कूल प्राचार्या रेखा खुराना, आचार्य रामशरण, राजू डोहर, लव शर्मा, रोहित कालड़ा, लाजपत सिगला मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप