साल की पहली राहगीरी में कलाकारों ने मचाया धमाल
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन और शहर की जिला प्रशासन और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हुडा सेक्टर-20 में साल की पहली राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। इसमें लोगों ने भी रूझान दिखाया और भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हुडा सेक्टर-20 में साल की पहली राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। इसमें लोगों ने भी रूझान दिखाया और भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले प्रशासन की ओर से 30 दिसंबर को हुडा सेक्टर 19 में राहगीरी कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें प्रशासन ने मात्र खानापूर्ति की थी। ना तो लोग ही मौजूद थे और ना ही कोई अधिकारी मौके पर आए थे। डीसी धर्मवीर ¨सह मात्र नौ मिनट कार्यक्रम में रुके और व्यवस्था देख वापस चले गए थे।
इस बार जो कार्यक्रम आयोजित किया गया, ऐसा कार्यक्रम प्रशासन की ओर से पहले कभी नहीं करवाया गया। लोगों की भागीदारी देखकर डीसी और एसपी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी करीब ढाई घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहे। नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।
बॉक्स
लोगों ने लिया मस्ती
के पलों का आनंद
प्रशासन की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम की शुरुआत डीसी व एसपी ने दीप प्रज्जवलित करके की। अपनी राहें अपनी आजादी भव्य राहगीरी कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज करवाई। नन्हें-मुन्ने कलाकारों, हास्य कलाकारों, पुलिस कलाकारों व सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांधा। तीन फरवरी को चंदाना गेट पर अगली राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर डीसी धर्मवीर ¨सह ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। ऐसा करके वे ¨जदगी के तनाव को कुछ पलों के लिए भुलाकर मस्ती के पलों का लुत्फ उठा सकते हैं। डीसी व एसपी ने कार्यक्रम के दौरान पुश-अप में भाग लिया। हरियाणा पुलिस की महिला कर्मियों एवं पतंजलि की योग साधिकाओं के मध्य हुई रस्सा कस्सी हुई, जिसमें योगा की महिलाएं जीती। मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया।
बॉक्स
ये रही कार्यक्रम में झलकियां
कार्यक्रम में बलवान ¨सह, गो¨वद शर्मा व बलबीर शर्मा ने रागनियां प्रस्तुत की। मोहम्मद आरिफ ने छाप तिलक सब छीनी रे, मौसे नैना मिलाइके की कव्वाली प्रस्तुत की। लव डांस अकादमी के वत्सल ने तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर हरियाणवी नृत्य किया। डॉ. महावीर पठानिया ने म्हारा हरा-भरा हरियाणा, दूध दही का खाणा गीत सुनाया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुराने गीतों पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। कुरुक्षेत्र पुलिस के हास्य कलाकार नरेश सांगवान ने चुटकले सुनाए। राजीव शर्मा ने मिमिक्री से दर्शकों को खूब हंसाया। रिद्मिा ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। चीका डांस अकादमी के कलाकार शिवम ने अपने साथियों के साथ पिया तेरी एक ना मानूंगी, फिल्म चंद्रावल देखूंगी गाने पर डांस किया।
बॉक्स
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
एसडीएम कलायत जगदीप ¨सह, डीएसपी रामकुमार, कृष्ण कुमार, जोगेंद्र श्योराण, निरीक्षक अशोक कुमार, नप ईओ अशोक कुमार, एमई राजकुमार, कृष्ण मिगलानी, हरि कृष्ण सैनी, आरसी गोयल, पार्षद विनोद सोनी, पार्षद गोपाल सैनी, भीमसेन अग्रवाल, वरूण मित्तल मौजूद थे।