विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमा पॉलिसी देने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये, केस दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sun, 16 Feb 2020 09:23 AM (IST)

बैंक में फर्जी बीमा पॉलिसी देने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला ...और पढ़ें

बीमा पॉलिसी देने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये, केस दर्ज
बीमा पॉलिसी देने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : बैंक में फर्जी बीमा पॉलिसी देने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में राजेंद्र कुमार निवासी कलायत ने कलायत थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसने 2014 में एचडीएफसी लाइफ की 31 हजार रुपये की पॉलिसी ली थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह पॉलिसी को आगे नहीं चला पाया। करीब तीन साल बाद उसके पास फोन आया कि जो पॉलिसी ली थी उसकी 31 हजार रुपये की राशि बैंक ने शेयर बाजार में लगा दी है। पॉलिसी व शेयर बाजार की राशि वापस उसे दी जाएगी। आरोपितों ने उसे अभिनव मेहता एजेंट से बार-बार बीमा पॉलिसी करवाने के लिए कहा। वह उनकी बातों में आ गया औैर उसने परिवार वालों के नाम से 16 बीमा पॉलिसी ले ली। उसमें से आठ पॉलिसी ही ठीक पाई गई और बाकि के पैसे आरोपितों ने उससे ठग लिए। अब आरोपित अभिनव नौ महीने से उसका फोन नहीं उठा रहा है। मामले की शिकायत उसने सीएम विडो व गृहमंत्री अनिल विज को भी की हुई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।