हरियाणवी नृत्य में दूसरे स्थान पर रही कैथल की छात्राएं
गुरुग्राम में 29 से 31 अक्टूबर गुरुग्राम में 29 से 31 अक्टूबर तक अंडर-11 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से टीमों ने भाग लिया था। कैथल के गांव खेड़ी शेरू की प्राथमिक पाठशाला की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : गुरुग्राम में 29 से 31 अक्टूबर तक अंडर-11 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से टीमों ने भाग लिया था। कैथल के गांव खेड़ी शेरू की प्राथमिक पाठशाला की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल पहुंचने पर पूरी टीम व इंचार्ज सुरेंद्र श्योकंद व रीना देवी को मुख्य शिक्षक बलदेव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य शिक्षक ने कहा कि राज्य स्तर पर सम्मान हासिल करना गर्व की बात है। पंचायत ने भी स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी है। इस मौके पर माध्यमिक इंचार्ज ¨पकी देवी, परशुराम शर्मा, बीरा राम, ¨रकू, कुलदीप, किरण, अनीता, नफे ¨सह मौजूद थे।