Move to Jagran APP

दीपावली मेले में लजीज व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ

बीआरडीएम स्कूल में दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर दीपावली मेला आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय को मोमबत्तियों, दीपों, कैन्डल व रंग-बिरंगे सजावटी समान से बड़े ही आकर्षक व मनमोहक तरीके से सजाया गया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने इसका शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:57 PM (IST)
दीपावली मेले में लजीज व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ
दीपावली मेले में लजीज व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ

जागरण संवाददाता, कैथल : बीआरडीएम स्कूल में दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर दीपावली मेला आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय को मोमबत्तियों, दीपों, कैन्डल व रंग-बिरंगे सजावटी समान से बड़े ही आकर्षक व मनमोहक तरीके से सजाया गया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीपावली के दिन ही भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन कार्तिक महीने की अमावस्या थी। घने अंधकार में प्रकाश करने के लिए व श्रीराम का स्वागत सत्कार करने के लिए अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाए थे। तब से यह दिन हर साल सभी भारतीय दीपावली के रूप में मनाते हैं।

loksabha election banner

मेले का मुख्य आकर्षण घोड़े की सवारी थी, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने लजीज व्यंजनों गोलगप्पे, सैंडविच, भेल-पूरी, पाव-भाजी व पेस्ट्री आदि खाने की स्टाल का लुफ्त उठाया। अध्यापकों व विद्यार्थियों ने सभी गेम्स का भी भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर विनय देसवाल, नीना धीमान, नीतू ¨सगला, रेखा रानी, नीतू ¨सगला, सुनीता शर्मा, ज्योति मित्तल मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.