मांग नहीं मानी तो जल्द बड़े आंदोलन की घोषणा : अजय
मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना लघु सचिवालय में चौथे दिन भी जारी रहा। धरने के अंतिम दिन डीआरओ को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान अजय पबनावा ने की। मंच संचालन उप प्रधान नवाजा राम व ईश्वर ने किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना लघु सचिवालय में चौथे दिन भी जारी रहा। धरने के अंतिम दिन डीआरओ को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान अजय पबनावा ने की। मंच संचालन उप प्रधान नवाजा राम व ईश्वर ने किया।
अजय ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। चार दिनों तक सभी जिलों में धरना दिया गया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब 18 नवंबर को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की मी¨टग बुलाई गई है। इसमें किसी भी बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। नपा कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष शिवचरण ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। सरकार मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे।
एसकेएस के जिला प्रधान जसवीर ¨सह ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांग नहीं मानी तो सभी कर्मचारी संगठन समर्थन में आ जाएंगे। इस मौके पर जरनैल ¨सह, जयपाल शास्त्री, अंगूरी देवी, प्रभु दयाल, सोहन लाल, गुलाब ¨सह, मियां ¨सह, शांति मौजूद थे।