Move to Jagran APP

कांग्रेस के सत्ता में आने पर शहर में लाए जाएंगे बड़े प्रोजेक्ट : सुरजेवाला

विधानसभा क्षेत्र कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। शहर की जनता जानती है कि शहर का विकास केवल कांग्रेस सरकार ही करवा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
कांग्रेस के सत्ता में आने पर शहर में लाए जाएंगे बड़े प्रोजेक्ट : सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा क्षेत्र कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। शहर की जनता जानती है कि शहर का विकास केवल कांग्रेस सरकार ही करवा सकती है। उनके राज में ही कैथल की सूरत बदली थी। नए भवन, बस स्टैंड, नई सड़कें सभी सुविधाएं कांग्रेस के कार्यकाल में ही दी गई थी। अब कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आएगी और एक बार फिर से शहर में रिकार्ड कार्य करवाए जाएंगे। वे पंजाबी सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से वे विधायक बने हैं शहर में शांति का माहौल है। शहर से गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है और व्यापारी वर्ग खुश है। कार्यक्रम में सदन के प्रधान ललित मोहन, एडवोकेट आरके निझावन, एएल क्वातरा, सुनील गिरधर, पूर्व पार्षद कृष्ण गांधी, डॉ. पवन थरेजा, चंद्रशेखर मौजूद थे। वहीं चिल्ड्रन पार्क के पास स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में मर्हिष वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत की। सुरजेवाला ने मर्हिष वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज सभी संकल्प लें कि जयंती पर ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज को मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जाधव कमेटी का गठन किया, जिसमें गरीबों का बजट सुनिश्चित किया था। अब इस कमेटी को खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार में 11 हजार सफाई कर्मचारियों को रोजगार दिया गया था। इस मौके पर सोनू मचल, राहुल मचल, सीमा बहादुर, आजाद, राजेश, सुरजीत, राकेश, महेंद्र, सुरेंद्र मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.