Move to Jagran APP

सुबह धूप व उमस, दोपहर हुई बरसात से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल : बुधवार सुबह गर्मी व उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बुधवार सुबह गर्मी व उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर के समय हुई बरसात से लोगों को राहत मिली है। किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं, हालांकि बरसात उम्मीद से कम हुई है। कैथल में 5.0 एमएम दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम रहने की संभावना है। समय ह

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 09:45 PM (IST)
सुबह धूप व उमस, दोपहर हुई बरसात से मिली राहत
सुबह धूप व उमस, दोपहर हुई बरसात से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

बुधवार सुबह गर्मी व उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर के समय हुई बरसात से लोगों को राहत मिली है। किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं, हालांकि बरसात उम्मीद से कम हुई है। कैथल में 5.0 एमएम दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम रहने की संभावना है। इस बरसात से धान की फसल को फायदा होगा। अधिकतम तापमान 33.0 व न्यूनतम तापमान 27.0 दर्ज किया गया।

बॉक्स

दोपहर को छाए बादल

पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी व उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल था। सुबह आठ बजते ही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। बुधवार को सुबह भी गर्मी का प्रकोप रहा, लेकिन दोपहर के समय आसमान में छाए बादलों के बाद मौसम ने करवट ली। दोपहर करीब एक बजे तेज बरसात शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक अच्छी बरसात होने से लोगों को गर्मी राहत मिली है। वहीं किसानों का कहना है कि इस बरसात से धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। ज्वार व धान की फसल में जो बीमारी आई हुई हैं, इस बरसात से खत्म हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.