जंक और फास्ट फूड से परहेज करें बच्चे
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गांव बाकल के सरकारी स्कूल का दौरा किया। स्कूल में शेड्यूल के अनुसार बच्चों को टीकाकरण किया गया। बच्चों को पोषण माह अभियान के तहत अच्छे पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, कैथल : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गांव बाकल के सरकारी स्कूल का दौरा किया। स्कूल में शेड्यूल के अनुसार बच्चों को टीकाकरण किया गया। बच्चों को पोषण माह अभियान के तहत अच्छे पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से दूर रहना चाहिए। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमें हमारे भोजन में दाल, दही, सलाद, हरी सब्जियों और फ्रूट का सेवन करना चाहिए जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में लाभकारी है। श्रवण करोड़ा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता होते हैं उनको नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। नशा करने वाले बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।
टीम ने बच्चों को डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार, चिकनगुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी बच्चे अपने क्षेत्र में टीम बनाकर अपने घरों व आसपास की गलियों में डेंगू विरोधी गतिविधियां जारी रखें और लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर गुरनाम सिंह, अनिता कुमारी, राजरानी, ओमपति, रीटा मौजूद थे।