'SP-DSP भी नहीं बचा पाएंगे,' कैथल में हरियाणवी कलाकार क्यूट रोहिल्ला को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर धमकी
हरियाणवी कलाकार सुदेश रोहिला को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दोबारा व्हाट्सएप पर धमकी मिली है, जिसमें उनसे दो ...और पढ़ें
-1789813994299_m.webp)
दोबारा मिली सिंगर को जान से मारने की धमकी।
HighLights
हरियाणवी कलाकार सुदेश रोहिला को मिली दोबारा धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो लाख मांगे
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
जागरण संवाददाता, कैथल। पट्टी अफगान निवासी हरियाणवी कलाकार सुदेश रोहिला को दस सितंबर को रात के समय वाट्सएप पर संदेश भेजकर गोली मारने की धमकी दी गई थी। लारेंस ग्रुप का नाम लेकर दो लाख रुपये मांगे गए थे।
अब दो दिन पहले ही दोबारा से सुदेश को रात करीब पौने दो बजे वाट्सएप पर संदेश भेजकर धमकी दी गई है। उसमें लिखा है कि चाहे एसपी के पास जा या डीएसपी के पास कोई नहीं बचाएगा।
हालांकि इस मामले को लेकर सुदेश ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुदेश के वाट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा गया कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लारेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई।
तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा। धमकी भरे संदेशों में यह भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू।
सुदेश से दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। जो हमारे दुश्मन के साथ है वह हमारा भी दुश्मन है। दिलेर के साथ जो हुआ, वो तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा, तू रिपोर्ट वापस ले ले।
बता दें कि तीन दिन पहले सुदेश ने एसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि कलाकार सुदेश रोहिला आजा तनै बादशाह सुनाऊं रे टटीरी गीत के बाद भी सुर्खियों में रही थी।
सुदेश का क्यूट रोहिल्ला के नाम से यूट्यूब चैनल भी है। इसके अलावा वे धार्मिक कार्यक्रमों में भी भजन गायक का काम करती हैं। वे कई हरियाणवी गानों में भी कलाकार और गायक का रोल निभा चुकी हैं। वहीं डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि महिला कलाकार की तरफ से शिकायत दी हुई है। इस मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम कर रही है।
