हरियाणा के भिवानी 4.90 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी तीन सड़कें, 15 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
चरखी दादरी में लोक निर्माण विभाग ने 4.90 करोड़ रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

हरियाणा के भिवानी 4.90 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी तीन सड़कें (जागरण फोटो)
HighLights
लोक निर्माण विभाग ने 4.90 करोड़ के सड़क निर्माण टेंडर जारी किए।
हड़ौदा-हड़ौदी-कालूवाला-सारंगपुर सहित तीन सड़कें होंगी चकाचक।
चरखी दादरी के 15 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ।
4.90 करोड़ से चकाचक होंगी तीन सड़कें, 15 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ...
- लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, लंबे इंतजार के बाद सड़कों का निर्माण होने से लोगों को मिलेगी राहत
- 13.65 किलोमीटर लंबाई में बनेगा हड़ौदा, हड़ौदी, कालूवाला, सारंगपुर मार्ग
- दूधवा को बलकरा से जोड़ने वाला 4.55 किलोमीटर लंबे रोड का भी होगा निर्माण
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग ने तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 4.90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा और उनका सफर सुरक्षित व आसान हो जाएगा।
बता दें कि विगत लंबे समय से ये मार्ग बेहद जर्जर हालत में थे, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में इन रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो जाता था। स्थानीय निवासियों द्वारा इन सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सड़कों के निर्माण से न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि वाहनों में होने वाली टूट-फूट से भी निजात मिलेगी।
- इन तीन प्रमुख मार्गों पर फोकस, कनेक्टिविटी होगी मजबूत
1-हड़ौदा-हड़ौदी-कालूवाला-सारंगपुर मार्ग: यह इस परियोजना का सबसे लंबा और महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुल 13.65 किलोमीटर लंबाई में बनने वाले इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से चारों गांवों के साथ-साथ आसपास की ढाणियों और अन्य लिंक रोड से जुड़े लोगों को सीधा फायदा होगा। इस मार्ग के बनने से दादरी और आसपास के मुख्य शहरों तक ग्रामीणों की पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।
2- दूधवा से बलकरा मार्ग: दूधवा को बलकरा से जोड़ने वाले इस 4.55 किलोमीटर लंबे रोड का भी नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग दो बड़े ग्रामीण केंद्रों को आपस में जोड़ता है, जिससे रोजाना सफर करने वाले दूध विक्रेताओं, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।
3- बिरही खुर्द अप्रोच रोड: बिरही खुर्द अप्रोच रोड का भी लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। करीब 450 मीटर में बिरही खुर्द अप्रोच रोड बनने से भी राहगीरों को काफी फायदा होगा। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे, जो अब परवान चढ़ेगी।
- 20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
देहाती क्षेत्र की तीन सड़कों का निर्माण होने से बड़े स्तर पर ग्रामीणों व राहगीरों को फायदा होगा। एक अनुमान के अनुसार, तीनों सड़कों का निर्माण होने से करीब 20 हजार लोगों की डगर आसान होगी और दूरी तय करने में मौजूदा समय से आधे से भी कम समय लगेगा।
-इन तीन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाए।
संदीप महला, एसडीइ, चरखी दादरी पीडब्ल्यूडी