Move to Jagran APP

चाकलीट एप से ज्ञान प्राप्त करेंगे हरियाणा के अध्यापक

हरियाणा में सक्षम प्लस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक नया तरीका निकाला गया है। विभाग की ओर से एक जुलाई को चाकलीट एप लांच की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 10:05 AM (IST)
चाकलीट एप से ज्ञान प्राप्त करेंगे हरियाणा के अध्यापक

सुनील जांगड़ा, कैथल : हरियाणा में सक्षम प्लस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक नया तरीका निकाला गया है। विभाग की ओर से एक जुलाई को चाकलीट एप लांच की गई है। यह एप पहली से आठवीं तक के सभी अध्यापकों को अपने फोन में डाउनलोड करनी अनिवार्य होगी।

loksabha election banner

सभी जिलों के अधिकारियों को अध्यापकों के फोन में यह एप डाउनलोड करवाने के आदेश भी दे दिए गए हैं। अध्यापक को अपने एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर में चाकलीट लिखना होगा, जिससे यह एप आ जाएगी। एप आने के बाद उसे डाउनलोड करना होगा। इस एप के अध्यापक सक्षम प्लस को लेकर हर प्रकार का सिलेबस एप में देख सकते हैं। एप में अध्यापकों के लिए शिक्षा से संबंधित हर जानकारी दी गई है।

एप से यह मिलेगी जानकारी

इस एप की खास बात यह है कि इसमें एससीइआरटी यानि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिग से संबंधित हर डाटा डाला जाएगा। यह एप अपने आप अपडेट भी होती रहेगी। इसमें बताया जाएगा कि कौन सी कक्षा के बच्चे को क्या पढ़ाना चाहिए। किस कक्षा के बच्चे को क्या जानकारी होनी जरूरी है। एप में अभ्यास पेपर भी दिए हुए हैं, जिनसे अध्यापक जानकारी ले सकते हैं और उन्हें बच्चों को पढ़ा सकते हैं। एक अच्छी कक्षा कैसे बनाई जाए इसके बारे में भी अध्यापकों को जागरूक किया जाएगा। अध्यापकों को सक्षम प्लस से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी इस एप से मिलेगी।

क्या होता है सक्षम और सक्षम प्लस

स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में दक्षता का पता लगाने के लिए सक्षम व सक्षम प्लस अभियान चलाया जा रहा है। सक्षम में बच्चों का अंग्रेजी विषय को छोड़कर हर विषय का पेपर लिया जाता है। उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक आने पर विद्यार्थी को सक्षम माना जाता है। अन्य विषयों के साथ अंग्रेजी का पेपर देकर उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने पर विद्यार्थी को सक्षम प्लस माना जाता है। इसके लिए सौ अंकों का पेपर लिया जाता है। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में सक्षम प्लस की परीक्षा होने की संभावना है।

पहली से 8वीं के अध्यापकों को करनी होगी डाउनलोड

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि जिले के 3500 अध्यापकों के मोबाइल में चाकलीट एप को डाउनलोड करवाना है। इस एप से अध्यापक सक्षम व सक्षम प्लस से संबंधित हर जानकारी हासिल कर सकते हैं। विभाग की ओर से एक जुलाई को इस एप को लांच कर दिया गया है। पूरे हरियाणा में पहली से आठवीं के अध्यापकों को यह एप डाउनलोड करनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.