तीरंदाजी में गोल्ड मेडल विजेता हर¨वद्र को किया सम्मानित
जकार्ता में पैरा एशियाइ खेल जकार्ता में पैरा एशियाइ खेल तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर आए खिलाड़ी हर¨वद्र ¨सह धंजु को सम्मानित किया गया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य सरदार बलदेव ¨सह खालसा ने कैथल के गांव अजीत नगर में सिरोपा व 11 हजार नकदी देकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : जकार्ता में पैरा एशियाइ खेल तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर आए खिलाड़ी हर¨वद्र ¨सह धंजु को सम्मानित किया गया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य सरदार बलदेव ¨सह खालसा ने कैथल के गांव अजीत नगर में सिरोपा व 11 हजार नकदी देकर सम्मानित किया। हर¨वद्र ¨सह की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके घर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
27 वर्षीय खिलाड़ी हर¨वद्र ¨सह पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला में अर्थशास्त्र में पीएचडी के विद्यार्थी है। हर¨वद्र ने फाइनल मुकाबले में चीन के झाओ लिश्यु को 6-0 से हराकर इस खिताब को जीता है। तीरंदाजी में पहला गोल्ड जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उनके साथ महाकवि संतोख ¨सह साहित्य सभा कैथल के प्रधान बल¨वद्र ¨सह संधा, सुबेदार मेजर हरचरण ¨सह, सु¨रद्र ¨सह डीएसपी, मेजर ¨सह, तरलोचन ¨सह, हर¨वद्र ¨सह के पिता परमजीत ¨सह भी मौजूद थे।