चीका पैक्स भंग करने के विरोध में फूंका गुहला विधायक का पुतला
समाजसेवी नोदी चीका ने बहस्पतिवार को शहर के पिहोवा चौक पर गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर का पुतला जलाया और विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद डीसी धर्मवीर ¨सह को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। नोदी चीका ने बताया कि चीक पैक्स की संचालन समिति, जो जनता द्वारा निर्वाचित थी।
जागरण संवाददाता, कैथल: समाजसेवी नोदी चीका ने बहस्पतिवार को शहर के पिहोवा चौक पर गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर का पुतला जलाया और विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद डीसी धर्मवीर ¨सह को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। नोदी चीका ने बताया कि चीक पैक्स की संचालन समिति, जो जनता द्वारा निर्वाचित थी। बिना किसी कानूनी वजह से सहायक रजिस्ट्रार कैथल ने राजनीतिक दबाव के कारण भंग कर दी है। जो कि लोकतंत्र की हत्या है। जनता की ओर से निर्वाचित संस्था को भंग करने से पूरे इलाके में गहरा रोष है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत एवं सक्षम बनाने का दावा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के विधायक लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं। सहायक रजिस्ट्रार कैथल पर दबाव डालकर पैक्स के संचालन समिति को भंग करना इस बात का परिचायक है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में नोदी चीका, गुरनाम, सतपाल राणा, मेघराज, सतीश राण, मौजूद रहे।