Move to Jagran APP

हटाए गए सफाई कर्मचारियों को नौकरी दे सरकार : शिवचरण

नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाडू उठाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई ब्लाक प्रधान रामशरण ने की। राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। ठेके से हटाए गए 140 सफाई कर्मचारियों को धरने पर बैठे दो महीने हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:10 AM (IST)
हटाए गए सफाई कर्मचारियों को नौकरी दे सरकार : शिवचरण

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाडू उठाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई ब्लाक प्रधान रामशरण ने की। राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। ठेके से हटाए गए 140 सफाई कर्मचारियों को धरने पर बैठे दो महीने हो चुके हैं। सरकार की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारी शांतिप्रिय तरीके से धरना दे रहे हैं इसलिए प्रशासन व सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है।

loksabha election banner

शिवचरण ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों के परिवार भूखे मरने की कगार पर आ चुके हैं। आय का कोई साधन नहीं रहा है। कर्मचारियों को कोई दूसरा काम भी नहीं मिल रहा है। सरकार को इस समस्या के बारे में कई बार मांगों का ज्ञापन दे चुके हैं। हटाए गए कर्मचारियों को पे-रोल पर सरकार नहीं ले रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। प्रशासन और सरकार कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल करने के लिए मजबूर कर रही है। नगर परिषद ही नहीं नगर पालिकाओं से भी अस्थायी कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर जरनैल ¨सह, राजेंद्र, देवराज, विक्की, संतरो, अंगूरी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.