बाल आश्रम से फरार हुई लड़की, केस दर्ज
कैथल : अंबाला रोड स्थित बाल सेवा आश्रम एक नाबालिग लड़की फरार हो गई। लड़की के फरार ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Sep 2017 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 09:07 PM (IST)
कैथल : अंबाला रोड स्थित बाल सेवा आश्रम एक नाबालिग लड़की फरार हो गई। लड़की के फरार होने से आश्रम संचालकों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस में दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आश्रम का दौरा किया। आश्रम के निदेशक केवीएस पिल्लई ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि 18 सितंबर को आश्रम से 15 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद एक शिकायत पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें