विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने रेप कर छात्रा को वेश्यावृत्ति में धकेला, पुलिस के पास पहुंची तो हुई पिटाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 07:31 PM (IST)

युवक ने छात्रा से रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर देहव्यापार के लिए ...और पढ़ें

युवक ने रेप कर छात्रा को वेश्यावृत्ति में धकेला, पुलिस के पास पहुंची तो हुई पिटाई
युवक ने रेप कर छात्रा को वेश्यावृत्ति में धकेला, पुलिस के पास पहुंची तो हुई पिटाई

जेएनएन, कैथल। छात्रा की एक युवक से दोस्ती हुई और इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। युवक ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने उसे देहव्यापार में धकेल दिया। छात्रा जब पुलिस के पास गई तो पुलिस ने आरोपियों का ही साथ दिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई की। अब छात्रा ने सांसद राजकुमार सैनी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

शनिवार को सांसद सैनी ने अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पत्र का जिक्र किया। सांसद ने इस बारे में जिला उपायुक्त सुनीता वर्मा से बात कर उन्हें उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ हमारी बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः अमृतसर घूमने आई लड़की से गेस्‍ट हाउस में टैक्‍सी चालक ने किया दुष्‍कर्म

सांसद सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले कैथल की एक युवती का पत्र उन्हें मिला। पत्र में युवती ने गुहार लगाई कि वह कॉलेज में पढ़ती है। इसी दौरान उसकी दोस्ती कैथल के पास के गांव निवासी युवक से हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक दिन अपने होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

एक दिन आरोपी के मामा ने भी उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बना रखी है, अगर विरोध किया तो वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उससे संबंध बनाए। युवती ने लिखा है कि इसके बाद से उसे अंबाला रोड व ढांड रोड पर बने होटलों में बुलाया जाता और उससे देह व्यापार करवाया जाता। उसने इसमें आठ-दस और लड़कियों को भी फंसाया हुआ है।

पीडि़ता ने बताया है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता मजदूरी करता है। एक बार उसने हिम्मत करके 100 नंबर पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने मदद की जगह होटल मालिक एवं आरोपी को ही इस बारे में सूचित कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे पुलिस के सामने ही पीटा और कहा कि पुलिस के पास हर माह दो लाख रुपये जाता है, इसलिए पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती।

हिम्मत करके सामने आए पीड़िता

सांसद राजकुमार सैनी ने पीडि़त युवती से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वह हिम्मत करके सामने आए और सीधे मुझसे संपर्क करें। मैं उसे न्याय दिलवाऊंगा।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हुई तो कर दी शादी, फिर गर्भपात करा युवक हुआ फरार