Move to Jagran APP

युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने को कराए जा रहे गीता जयंती कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता जीवन की एक शैली है। सरकार की ओर से युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर गीता महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:58 AM (IST)
युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने  को कराए जा रहे गीता जयंती कार्यक्रम
युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने को कराए जा रहे गीता जयंती कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, कैथल : महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता जीवन की एक शैली है। सरकार की ओर से युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर गीता महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हर वर्ष आयोजन हो रहा है। उन्होंने भाई उदय सिंह किला परिसर में स्थानीय विधायक लीला राम के साथ जिला स्तरीय गीता महोत्सव में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद अपने विचार रखे। उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा समारोह के निर्विघन संचालन की कामना की। हवन यज्ञ सुभाष शास्त्री, स्वामी राधेश्याम वेदपाठी, मनोज शर्मा ने संपन्न करवाया।

loksabha election banner

राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती पर गीता का अमर संदेश दिया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से गीता के अमर संदेश के साथ-साथ जिला को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

राज्यमंत्री व विधायक ने किया प्रदर्शनी क अवलोकन

प्रदर्शनी में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के संदेश को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संदेश में कहा है कि कुरूक्षेत्र की पावन धरा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जन्म स्थली है। गीता केवल उपदेश ही नहीं, उपचार भी है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता को वैश्विक मंच पर 2016 में शुरू किया गया, जिसका विस्तार अब मोरिशस और लंदन तक हो गया है। प्रदर्शनी में राज्यमंत्री व विधायक लीला राम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए प्रथम स्टाल पर दीप प्रज्ज्वलन, गीता आरती व पुष्प वर्षा में भी शामिल हुई। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी हासिल की। नगाड़ा वादक टीम ने भी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी तथा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

बॉक्स

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम कमलप्रीत कौर, राज्यमंत्री के बेटे तुषार ढांडा, दिलावर सिंह, सुरेश संधु, खुजान सिंह, गोपाल सैनी, श्याम सुंदर बंसल, नरेश मित्तल, दिनेश पाठक, बिजेंद्र नरवाल, ऋषिपाल बेदी, सतविद्र गिल, कुलदीप शर्मा, प्रशांत कुमार, कुलदीप सिंह, राजकुमार, बलवान सिंह, अशोक कुमार, सुषम कपूर, नरेंद्र शर्मा, दीपक कुमार, राजेश कुमार, विजय, प्रशांत, बृजभूषण, अमरजीत मौजूद थे। -----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.