जिलेभर में 43 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
जिला की चारों विधानसभा सीट पर कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से पूंडरी हलका से इनेलो के ज्ञान सिंह व कैथल हलके से बसपा के मदनलाल ने बीच में चुनाव मैदान छोड़ दिया था।
कमल बहल, कैथल : जिला की चारों विधानसभा सीट पर कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से पूंडरी हलका से इनेलो के ज्ञान सिंह व कैथल हलके से बसपा के मदनलाल ने बीच में चुनाव मैदान छोड़ दिया था। कुल 57 प्रत्याशियों में से 43 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जबकि पिछली बार चुनाव मे 50 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। वहीं जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों में इनेलो पार्टी चार हजार मतों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वहीं गुहला में गठबंधन की अकाली दल के उम्मीदवार ने 3500 मत हासिल किए। जबकि अन्य विधानसभा सीटों पर इनेलो दो हजार से अधिक वोट हासिल नहीं कर सके।
इसी प्रकार से पूंडरी और कैथल विधानसभा से जजपा पार्टी जमानत तक नहीं बचा पाए। कलायत और गुहला में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी जमानत नहीं बचा पाई। इस विधानसभा चुनाव में 14 प्रत्याशियों की ही जमानत बच पाई है।
बॉक्स :
इस विधानसभा क्षेत्र में इतने प्रत्याशियों की जमानत हुई हुई जब्त :
जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों में कैथल में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें केवल दो ही प्रत्याशियों की जमानत बच पाई। इसमें जजपा के प्रत्याशी रामफल मलिक और सर्वहित पार्टी के जसबीर तंवर की जमानत जब्त हुई। विधानसभा क्षेत्र गुहला में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।
इन प्रत्याशियों में अकाली दल से रामकुमार वाल्मीकि, आप पार्टी की पिकी भुक्कल सहित एक निर्दलीय विधायक को छोड़कर अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। वहीं विधानसभा क्षेत्र पूंडरी में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, जजपा के राजेश ढुल, इनेलो के ज्ञान चंद गुर्जर की जमानत जब्त हुई। कलायत के चुनावी मैदान में कुल 12 प्रत्याशी थे, नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। यहां पर आप पार्टी की प्रत्याशी सीमा सहारण और इनेलो के ओमप्रकाश कठवाड़ अपनी जमानत नहीं बचाए पाए।