पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी हैं आधुनिक भारत के निर्माता: सुदीप
किसान भवन सुरजेवाला निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : किसान भवन सुरजेवाला निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने जमीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर राज किया। वह भले ही आज हमारे साथ नहीं हो, लेकिन दिलों में आज भी जिदा है।
राजीव गांधी ने 20 वीं सदी में 21 वीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। सुदीप ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत करने वाले राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने तकनीक प्रधान भारतीय समाज जैसे सपने को हकीकत में सच कर दिखाया। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश हित में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रोशन पाडला, नरेश सिरटा, रामनिवास दिल्लोंवाली, रघुबीर शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश कालीरामना, करनैल गुर्जर, निहाल सिंह, नरेश मलिक, रामदिया पूनिया मौजूद थे।