Move to Jagran APP

पूर्व सीएम हुड्डा का नहीं इनेलो से कोई ताल्लुक दिग्विजय का बयान नासमझी : निर्मल सिंह

शुक्रवार को कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी रहे निर्मल सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता की कमान कांग्रेस सचिव राजेश अंबरसर व महिला नेत्री अनीता ढुल के हाथ रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 10:48 AM (IST)
पूर्व सीएम हुड्डा का नहीं इनेलो से कोई ताल्लुक दिग्विजय का बयान नासमझी : निर्मल सिंह

संवाद सहयोगी, कलायत : शुक्रवार को कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी रहे निर्मल सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता की कमान कांग्रेस सचिव राजेश अंबरसर व महिला नेत्री अनीता ढुल के हाथ रही।

loksabha election banner

निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष करना जानती है। स्वयं की कमजोरियों को छिपाने के लिए दिग्विजय चौटाला आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उनका इनेलो से कभी कोई ताल्लुक नहीं रहा। इसलिए दिग्विजय द्वारा राजनैतिक नासमझी का परिचय देते हुए हुड्डा के साथ इनेलो को जोड़ रहे हैं। कांग्रेस आने वाले विस चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल कर हरियाणा में सरकार बनाएगी।

अनीता ढुल ने कहा कि कलायत का इतिहास महिला को सम्मान देने का रहा है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रहनुमाई में विधानसभा की जो रणनीति बनाई उसमें आम जन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हरियाणवी संस्कृति में अपनों को अपनों से रूठने का अधिकार है। भले ही लोकसभा चुनाव में बहुमत भाजपा के पक्ष में आया हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में पहले ही जनता कांग्रेस का साथ देने का निर्णय ले चुकी है। इसके चलते भाजपा और अन्य दलों में खलबली मची है। इस अवसर मानसिंह कमालपुर, बूटा सिंह क्लासर, साहिल उझाना, बिक्का मौण मटौर, सुशील बढसीकरी, अजय खान, पवन कुमार, नरेश एडवोकेट, रतनलाल, दयाराम किठाना, रामकुमार, सीता राम, सतविद्र राणा, जोगी राम मडवाल, सोहन लाल बीरबांगड़ा, आरके जोहन सुरेश सेरहदा, जगदीश कुमार मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.