Move to Jagran APP

पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण : लीला राम

भारतीय नरेंद्र मोदी संघ की तरफ से हरियाणा में पौधारोपण की शुरुआत की गई। जिला में इसका शुभारंभ विधायक लीला राम ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 09:56 AM (IST)
पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए  वन अत्यंत महत्वपूर्ण :  लीला राम
पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल: भारतीय नरेंद्र मोदी संघ की तरफ से हरियाणा में पौधारोपण की शुरुआत की गई। जिला में इसका शुभारंभ विधायक लीला राम ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप राणा मौजूद रहे। विधायक लीला राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के पीछे का कारण ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना, भूनिर्माण और भूमि सुधार है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं लेकिन वनों की कटाई की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हमें अपनी ओर से अपना योगदान देना जरूरी है। इस मौके पर सुरेश गर्ग, हरपाल शर्मा, धीरज अरोड़ा, राहुल गर्ग, गगन सिगला, संजय शर्मा, मोहित मित्तल, जगदीश सिगला मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.