Move to Jagran APP

वन मजदूरों का धरना जारी, अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

जासं, कैथल : वन मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना वन मंडल कार्यालय के बाहर जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सत्यवान व मंच संचालन रोहताश ने किया। उन्होंने बताया कि वन मंडल अधिकारी अडियल रवैया अपनाए हुए है। मजदूरों को जबरदस्ती ठेकेदारी प्रथा में धकेला जा रहा है। अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूर सड़कों पर उतर जाएंगे। सरकार ने एक पॉलिसी के तहत अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए थे। अब सरकार वादे से मुकर गई है और कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। जो मजदूर 20 सालों से लगातार काम कर रहे हैं उसकी सूची उच्च अधिकारियों को भेजी जाए ताकि उन्हें लाभ मिल सके। इस मौके पर राजा राम, कर्मवीर, रोहताश, नरेश कुमार मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM (IST)
वन मजदूरों का धरना जारी, अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

जासं, कैथल : वन मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना वन मंडल कार्यालय के बाहर जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सत्यवान व मंच संचालन रोहताश ने किया। उन्होंने बताया कि वन मंडल अधिकारी अडियल रवैया अपनाए हुए है। मजदूरों को जबरदस्ती ठेकेदारी प्रथा में धकेला जा रहा है। अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूर सड़कों पर उतर जाएंगे। सरकार ने एक पॉलिसी के तहत अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए थे। अब सरकार वादे से मुकर गई है और कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। जो मजदूर 20 सालों से लगातार काम कर रहे हैं उसकी सूची उच्च अधिकारियों को भेजी जाए ताकि उन्हें लाभ मिल सके। इस मौके पर राजा राम, कर्मवीर, रोहताश, नरेश कुमार मौजूद थे।

loksabha election banner

हटाए गए कर्मचारियों को

जल्द नौकरी दे सरकार

जासं, कैथल : नगर परिषद कार्यालय में ठेके से हटाए गए सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रामशरण ने की। इस मौके पर रामशरण ने कहा कि सरकार नप कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। हटाए जाने के कारण कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। 140 कर्मचारी दो महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।

24 मई को जब सरकार के साथ समझौता हुआ था तो ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर सहमति बनी थी। चार महीने के बाद भी सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार के मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। विरोध में अब कर्मचारी आगामी आंदोलन की घोषणा कर चुके हैं। सरकार से मांग है कि हटाए गए अस्थायी कर्मचारियों को जल्द से जल्द नौकरी दी जाए। इस मौके पर देवराज, राजेंद्र, राजेश, अंगूरी, संतोष, बीरमति, संतरो मौजूद थे।

समाज में एकता बनाए

रखने का करें प्रयास

जासं, कैथल : विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया, जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने भगवान विश्वकर्मा के भजन गाए। धीमान समाज सदन सेवा समिति के जिला प्रधान गुरदयाल ¨सह ने समाज की एकता बनाए रखने को लेकर आह्वान किया। हम सब मिलकर ही समाज को आगे ले जा सकते हैं। इस मौके पर जगत राम, रवि, महेंद्र, प्रमोद, प्रकाश, जिले ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.