पर्यावरण बचाने के लिए पौधा रोपण करना बेहद जरूरी : ज्योति
राम नगर स्थित बाल्मीकि बस्ती के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पौधा रोपण अभियान चलाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 22 से पार्षद ज्योति सैनी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
राम नगर स्थित बाल्मीकि बस्ती के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पौधा रोपण अभियान चलाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 22 से पार्षद ज्योति सैनी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पौधा रोपण करना जितना जरूरी है, उतना ही इसकी देखभाल करना भी जरूरी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाते हुए नियमित रूप से इनकी रखवाली करें। उन्होंने कहा कि आज पौधा रोपण कम कटाई ज्यादा हो रही है, जो गलत है। पौधों की कमी के चलते पर्यावरण दूषित हो रहा है। घर में कोई उत्सव हो, त्योहार या बच्चों का जन्म दिन हो तो सबसे पहले पौधा रोपकर इसस कार्यक्रम की शुरूआत करें। खासकर युवा पौधा रोपण अभियान को लेकर अपने दोस्तों को पौधे लगाने के लिए कहें। ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकर की तरफ से भी पौधा गिरी अभियान चलाया हुआ है। इस अवसर पर पूनम, कविता, मंजू, रीना, बाला सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप