Move to Jagran APP

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता ने किया महिला थाना में सरेंडर

जागरण संवाददाता, कैथल : सीवन क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 12:31 AM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 12:31 AM (IST)
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता ने किया महिला थाना में सरेंडर

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

सीवन क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता ने बुधवार को महिला पुलिस थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बेटी की मां ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2002 में उसकी शादी पोलड़ गांव निवासी जगतार ¨सह के साथ हुई थी। शादी के बाद उससे एक लड़का व एक लड़की पैदा हुई। कुछ समय के बाद जगतार ¨सह से उसका मनमुटाव हो गया। इस कारण वर्ष 2009 में तलाक हो गया। तलाक के बाद लड़का व लड़की आरोपी जगतार ¨सह के पास ही रहते थे। तलाक होने के बाद उसने पंजाब में दूसरी जगह शादी कर ली। पीड़ित महिला का आरोप था कि 21 जनवरी को बेटी उसके पास आई। उत्पीड़न का शिकार बेटी ने जब इस बारे में बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। पिछले छह-सात माह से जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन गलत काम करने के लिए मजबूर करता है। मुश्किल से वह इस बारे में बताने के लिए हिम्मत जुटा पाई है। इसके बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

वर्जन

नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर कर दिया है। आरोपी को पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- निर्मला, एसएचओ, महिला पुलिस थाना, कैथल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.