Move to Jagran APP

26 जनवरी को किसान दिल्ली में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली: महेंद्र सिंह

किसान सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति ने रिलायंस पेट्रोल पंप पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान नेत्री सोना देवी ने की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:49 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:49 AM (IST)
26 जनवरी को किसान दिल्ली में
निकालेंगे ट्रैक्टर रैली: महेंद्र सिंह
26 जनवरी को किसान दिल्ली में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली: महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल: किसान सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति ने रिलायंस पेट्रोल पंप पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान नेत्री सोना देवी ने की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा। जब तक कि कृषि संबंधी तीनों कानून व बिजली बिल 2020 वापस नहीं होते। 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती सभी धरना स्थल पर मनाई जाएगी। किसानों द्वारा गांव- गांव जाकर किसानों व मजदूरों की कमेटियां बनाई जा रही हैं तथा प्रत्येक गांव में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। किसानों ने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी व तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गांवों से किसान अपने ट्रैक्टरों सहित दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इस मौके पर अशोक शर्मा, महिला किसान सरोज, राजबाला व प्रेमो देवी मौजूद थी।

loksabha election banner

विभिन्न संगठनों ने 26 जनवरी की तैयारी को लेकर की बैठक

जागरण संवाददाता, कैथल:

खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति की बैठक शहीद भगत सिंह भवन में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने हुई। बैठक में किसान सभा के साथ-साथ मजदूर संगठन सीटू, नौजवान सभा ,छात्र संगठन ,जनवादी महिला समिति, ज्ञान विज्ञान समिति व सर्व कर्मचारी संघ खेत मजदूर यूनियन रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भाग लिया। संयोजक जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि बैठक में विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि 23 जनवरी को रिलायंस पेट्रोल पंप तितरम पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 26 जनवरी को जहां बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली जाएंगे । वहीं कैथल में भी किसान ट्रैक्टर परेड की तर्ज पर कैथल हनुमान वाटिका में 12:00 बजे किसान व जन संगठनों के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर मार्च परेड करेंगे, जिसका समापन शहीद स्मारक स्थल पर होगा। इस मौके पर नरेश, रोहेड़ा, प्रेमचंद, मनजीत सिंह, शिवचरण,मास्टर रामपाल, सतपाल आनंद व सावित्री ने हिस्सा लिया।

रोहेडा से किसानों का एक दल दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना

संस, राजौंद: गांव रोहेडा से किसानों का एक दल दिल्ली बॉर्डर पर रवाना हुआ। 32 ट्रैक्टर ट्रालियों पर किसानों ने बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार तीनों कृषि के काले कानून वापस लेने ही होंगे।क्योंकि अब किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों के साथ-साथ अब जहां कर्मचारी संगठन जुड़ रहे है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नही किया जाता किसानों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

ट्रैक्टर रैली के लिए निकले किसान-

संस, पाई: 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली को लेकर पाई से किसान रवाना हुए। इससे पहले सभी किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए। उसके बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपने ट्रैक्टर व कारों पर किसान यूनियन व राष्ट्रीय ध्वज का झंडा लगाया हुआ था। किसानों के लिए खाद्य सामग्री भी भर कर ले गये। इस परेड में जाने वालों में वीरेंद्र ढुल, महावीर ढुल, डीसी, करतारा, दिलबाग, बलवान, महेंद्र, श्याम लाल, अमित, राजेश, सत्यवान मौजूद थे।

किसानों का धरना 39वें दिन भी रहा जारी

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय किसान यूनियन द्वारा रिलायंस पैट्रोल पंप चीका पर 39वें दिन भी धरना जारी रहा। अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ से जगबीर मान ने की। मंच का संचालन बिजली विभाग के केंद्रीय नेता अभिषेक शर्मा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक गुहला के प्रधान बलजिद्र सीड़ा, नगरपालिका अग्निशमन विभाग के केंद्रीय नेता शिवचरण व किसान नेता कुंदन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बेचना चाहती है। किसान इससे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। तीनों कानूनों तथा बिजली बिल 2020 को रद्द करवाने के लिए किसान, मजदूर, कर्मचारी एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे। इस मौके पर चरणजीत कौर, सतीश पूनिया, अमरदीप शर्मा, नरेश शर्मा, गुरदीप सीड़ा, नरेश नैन, वीरेंद्र, रणजोत सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.