Move to Jagran APP

किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी

प्रगतिशील किसान राजेश रहेजा के फार्म पर जैविक खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन पारले की बायो केयर कंपनी ने किया। इसमें कंपनी के रीजनल प्रबंधक डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जैविक खेती करके हम अनाज को रसायन से दूर कर सकते हैं। इससे जीवन में बढ़ रही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 10:54 PM (IST)
किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी
किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, सीवन : प्रगतिशील किसान राजेश रहेजा के फार्म पर जैविक खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन पारले की बायो केयर कंपनी ने किया। इसमें कंपनी के रीजनल प्रबंधक डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जैविक खेती करके हम अनाज को रसायन से दूर कर सकते हैं। इससे जीवन में बढ़ रही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन को लेने की होड़ में आज किसान अंधा धुंध रसायनों का प्रयोग कर रहा है। खादों और दवाओं का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है। यह धरा के लिए अधिक नुकसान दायक तो है ही मनुष्य जीवन में भी खतरनाक है। इससे भविष्य में खेत बंजर हो जाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश प्रभारी डॉ. जेबी चौहान ने किसानों को जैविक विधि से होने वाले उत्पादन से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी। राजेश रहेजा ने कार्यक्रम में पहुंचे किसानों व पारले के अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर किसान जरनैल ¨सह धंजू, सुरेंद्र सरदाना, विरेंद्र मेहता, जितेंद्र सरदाना, मीतू, गुरमेज ¨सह, साहिब ¨सह और गगनदीप ¨सह मौजूद थे। डोहर गांव में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

सीवन : गुहला के सिविल जज कम चेयरमैन लीगल एड कमेटी के जज अमित कुमार ग्रोवर के आदेशानुसार गांव डोहर में नि:शुल्क कानूनी शिविर लगाया गया। इसमें अधिवक्ता जय प्रकाश बलबेहड़ा ने गांव के लोगों को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब लोग अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानून की सहायता ले सकते हैं। शिविर में सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के बारे में बुजुर्गो को जागरूक किया। इस अवसर पर गुरदेव ¨सह, रूलदू राम व प्यारे लाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.