विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक के साथ भाग गई पत्नी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किसान ने दी जान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 10:17 AM (IST)

एक किसान की पत्नी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने युवक पर कार्रवाई नहीं की तो किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली।

युवक के साथ भाग गई पत्नी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किसान ने दी जान
युवक के साथ भाग गई पत्नी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किसान ने दी जान

जेएनएन, कलायत (कैथल)। एक किसान की पत्नी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दुखी किसान पत्‍नी को वापस लाने और आरोपी युवक पर कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्‍कर काटता रहा। पुलिस ने एक माह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की तो किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली। मामला क्षेत्र के गांव ढूंढवा का है। 

युवा किसान सोहनलाल ने फांसी लगाकर अात्‍महत्या कर ली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए शव को चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद एसपी सुमेर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर अभियुक्त के विरुद्ध ठोस कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने चार घंटे बाद जाम खोला।

यह भी पढ़ें: दस साल तक करता रहा मेकअप आर्टिस्ट से दुराचार, खाता रहा कमाई

सोहन लाल के पिता बलवान सिंह व भाई विक्रम ने बताया कि सोहन लाल ने 10 मई गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि  पुलिस कर्मियों ने शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय सोहन लाल को ही प्रताडि़त किया। उसे जांच के नाम पर डराया धमकाया गया। तंग आकर सोहन ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: 'पहले पत्नी से इजाजत लेकर आओ, फिर भाई को देना किडनी'

इस घटना को लेकर गांव में पंचायत के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर आवाजाही पूर्णतया बंद कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सोहन की पत्नी को भगा ले जाने वालों और परेशान करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती वह हाईवे से नहीं हटेंगे।

सूचना पर एसडीएम जगदीप सिंह, डीएसपी जोगेंद्र श्योराण, तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई, एसएचओ ललित मोहन व दूसरे प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने दो चरणों में ग्रामीणों के साथ बातचीत की, लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को राजी नहीं हुए। बाद में एसपी के आश्वासन पर जाम खोला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।