मंदी की मार से देश में बंद हो रहे कारखाने : सुरजेवाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार के शासनकाल में हर घर मंदी से जूझ रहा है भारत के लोग नौकरियां खो रहे हैं उद्योग धंधे व कारखाने बंद हो रही हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार के शासनकाल में हर घर मंदी से जूझ रहा है, भारत के लोग नौकरियां खो रहे हैं, उद्योग धंधे व कारखाने बंद हो रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था गड्ढे में जा रही है, लेकिन सरकार इसके बावजूद गंभीर नहीं है। सुरजेवाला चुनावी अभियान को लेकर नई अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने गांव बलवंती, क्योड़क, नौच, पट्टी कोथ, सजुमा, गुहणा, दिल्लोंवाली, छौत, सिरटा, न्यू पटेल नगर में भाी कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक ली।
सुरजेवाला ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा सरकार को आज जनता की पीड़ा न दिखाई और न ही सुनाई दे रही है। आज बेरोजगारी की दर 20 प्रतिशत की कगार पर है। भाजपा का न्यू इंडिया जनता को दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि 10 हजार की नौकरी नहीं और चालान किया जा रहा है 23 हजार का। आज मनोहर सरकार चालान के नाम पर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है।
भाजपा शासन में चौपट हो रहा धंधा
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के शासन में आज जनता का हर धंधा चौपट है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, व्यापारी भय व डर के साए में जी रहे हैं, किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। अब इस संवेदनहीन मनोहर सरकार को चलता करने का समय आ गया है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में आए दिन सड़कों पर बेसहारा पशुओं के चलते लोग जिदगी गवां रहे हैं, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है। उन्होंने जन संपर्क अभियान के दौरान कैथल शहर के हर बूथ व गांव में कार्यकर्ता मीटिग लेकर विस चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।