अटल सेवा केंद्र पर खुलेंगे ई-ग्रामीण स्टोर
अब शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी होम डिलीवरी की सेवाएं मिलेंगी। गांव के अटल सेवा केंद्रों पर विभाग की तरफ से ई-स्टोर खोले जा रहे है। इसे ई-ग्रामीण स्टोर का नाम दिया गया है। ये सेवाएं अटल सेवा केंद्रों द्वारा ही प्रदान की जाएगी। होम डिलीवरी से आप करियाना से लेकर फल सब्जी तक का सामान मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको बाकायदा एप डाउनलोड करना होगा और इसके माध्यम से ऑर्डर करना होगा। सबसे ज्यादा मुनाफा उन किसानों को होगा जो अपने फल व सब्जी बेचने के लिए गांव से दूर मंडी में जाते हैं।
सोनू थुआ, कैथल: अब शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी होम डिलीवरी की सेवाएं मिलेंगी। गांव के अटल सेवा केंद्रों पर विभाग की तरफ से ई-स्टोर खोले जा रहे है। इसे ई-ग्रामीण स्टोर का नाम दिया गया है। ये सेवाएं अटल सेवा केंद्रों द्वारा ही प्रदान की जाएगी।
होम डिलीवरी से आप करियाना से लेकर फल सब्जी तक का सामान मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको बाकायदा एप डाउनलोड करना होगा और इसके माध्यम से ऑर्डर करना होगा। सबसे ज्यादा मुनाफा उन किसानों को होगा, जो अपने फल व सब्जी बेचने के लिए गांव से दूर मंडी में जाते हैं।
अब यह अटल सेवा केंद्र से टाइअप करके अपनी सब्जी व फल गांव के लोगों को बेच सकते है। करियाना सहित अन्य सामान भी अटल सेवा केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। जिले भर में अब तक 300 अटल सेवा केंद्र संचालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सेवाएं देनी शुरू कर दी है। इससे आम जनता को काफी फायदा होगा।
दूरी के हिसाब से ले सकेंगे चार्ज
उपभोक्ताओं को पहले प्ले स्टोर में जाकर ई-ग्रामीण स्टोर एप डाउनलोड करना होगा। वहां पर अपने नजदीकी गांव के अटल सेवा संचालक का नाम चयनित करना होगा, जो यह होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करवाएगा। उसके बाद होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। दूरी के आधार पर संचालक सर्विस चार्ज ले सकेगा।
किसान व ग्राहक को भी होगा फायदा-
गांवों में ई-ग्रामीण स्टोर खुलने पर इसका फायदा किसान भी उठा सकते हैं। ग्राहक की नजदीकी अटल सेवा केंद्र से हर सामान घर बैठे मिल सकेगा। किसान फल व सब्जी को अटल सेवा केंद्र पर बेच सकेगा। इससे किसान को आवागमन के खर्चे से राहत मिलेगी। और बाजार भाव के हिसाब से वह अपनी सब्जी बेच सकेगा।
वर्जन- होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी
जिला मैनेजर वसीम अहमद ने बताया कि गांव और शहरों में ई ग्रामीण स्टोर खोले जा रहे है। जहां से अटल सेवा संचालक अब सरकारी सेवाओं के साथ- साथ अब दैनिक उपयोग होने वाले सामान को खरीद सकते हैं व बेच सकेंगे। होम डिलीवरी की सुविधा लोगों को मिलेगी।